फिरौती मांगने वाले फरार आरोपी पर 10 हजार रूपए का इनाम - NewsKranti

फिरौती मांगने वाले फरार आरोपी पर 10 हजार रूपए का इनाम

admin
By
admin
2 Min Read

खरगोन(Madhya Pradesh)।अपहरण कर फिरौती मांगते व मारने की योजना बनाने वाले दल में शामिल फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह चौहान ने 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 31 अक्टूबर 2020 को भीकनगांव निवासी विशाल पिता कल्याणमल अग्रवाल ने थाना भीकनगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके पुत्र यश को मोबाईल लगाकर ऑनलाईन पार्सल लेने के बहाने अपहरण करने का प्रयास किया गया। थाना भीकनगांव में फरियादी विशाल की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 484/2020 धारा 363, 364(क), 120बी, 511 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तिरूमल जायसवाल, अंकित धनगर, अमन महाराज, गोलू उर्फ कुलदीप को गिरफ्तार किया गया एवं धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के मेमो में आरोपियों से उनके साथ शादाब पिता वहाब निवासी खुलवा का संलिप्त होना पाया गया।

इन सभी आरोपियों द्वारा मिलकर विशाल के पुत्र यश को अपहरण कर फिरौती मांगना व यश को मारने की योजना बनाना पाया। अपराध सदर में आरोपी शादाब पिता वहाब निवासी खुलवा घटना दिनांक से फरार है। पुलिस अधीक्षक चौहान ने कहा कि फरार आरोपी शादाब को गिरफ्तार करवाने या उसकी सही जानकारी देने वाले को घोषित 10 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा।

रिपोर्ट : देवेंद्र मोरे

Share This Article