बैंक में पैसे जमा करने के नाम पर लाखों ठगी कर बैंक मैनेजर फरार - NewsKranti

बैंक में पैसे जमा करने के नाम पर लाखों ठगी कर बैंक मैनेजर फरार

admin
By
admin
2 Min Read

मधुबनी :- जिले के बिस्फी प्रखंड में लाखों का गबन सामने आया है परसौनी क्षेत्र निवासी इम्तियाज़ अहमद भारतीए शाख एवं बचत के नाम से पिछले कई सालों से बैंक चला रहे थे और उस बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

गरीब मजदूर तबके के लोग दिन भर मजदूरी करने के बाद शाम को जो रूपए मिलता था उस रुपए में से कुछ रुपया इस बैंक में रोज़ जमा करते थे। सभी खाता धारियों का वक़्त पूरा हुआ तो ये लोग बैंक पहुंचे अपना रुपया निकालने तो बैंक मैनेजर ने पैसे देने से इंकार दिया। और उसी रात गांव छोड़कर कहीं भाग गया।

इसलिए वहां के ग्रामीण पूरी तरह से आक्रोश में है और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपना पसीने का कमाया हुआ रुपए प्राप्त करना चाहती है और इसके लिए ग्रामीणों ने घंटों परसौनी लहरिया सराय चौक  पर सड़क जाम कर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए।

- Advertisement -

कानूनी कार्रवाई की प्रशाशन से मांग की और पतौना ओपी थाना के प्रभारी ने भी आक्रोशत ग्रामीणों को समझाया बुझाया और आश्वाशन दिया कि आप लोगों जल्द ही न्याय मिलेगा। 

वहीं एमआईएम युवा नेता परवेज़ हसन दानिश ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा हम आपके साथ है और घोटाले बाज मैनेजर को कानूनी सजा दिलाने के साथ आपका ख़ून एवं पसीने का कमाया हुआ गबन किया पैसा दिलाने के लिए हम अंथक पर्यास करेंगे।

रिपोर्टर – शादाब अख़्तर

Share This Article