विधायक को देख स्थानीय लोगों को आई इलेक्शन की याद - NewsKranti

विधायक को देख स्थानीय लोगों को आई इलेक्शन की याद

admin
By
admin
2 Min Read

पश्चिम बंगाल(आसनसोल):- रविवार सुबह सालानपुर पंचायत के बाउरी पारा के निरक्षण पर पहुंचे बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय को देख लोग यही कह रहे है।
विगत शुक्रवार ही विधायक ने सालानपुर के खुदका ग्राम का किया था दौरा,  रविवार सुबह अचानक बाउरी पारा में विधान उपाध्याय लोगो की समस्या सुनने पहुंचे। इतने दिनों बाद अपने विधायक को  देख लोग खुश दिखे। पर लोगो के समझने मैं देर ना लगी कि इलेक्शन नजदीक है।
जबकि सहायता के आश में सभी स्थानीय लोगों ने अपने वर्तमान परिस्थिति से अवगत कराते हुए, सरकारी सहायता की मांग की। लोग प्राय यह अवसर फिर नहीं आएगा ये सोच विधायक को बारी बारी से अपने घरों के भीतर ले जा  कर अपने दुख को दिखाने लगे।
इस दौरान बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय स्तर पर यह सब ठीक है। यहां पेय जल उपलब्ध करवाया गया है।  यहां सबसे बड़ी समस्या घरों कि है, यहां इन्दिरा आवास की सहायता से 30 लोगो का घर बान चुका है। अभी भी अनेक लोग को जरूरत है, उनका नाम लिखा जा रहा है।  तत्काल सभी को तिरपाल दिया जाएगा। जबकि यह रेलवे स्टेशन के समीप एक ओवरब्रिज कि मांग है जिससे लोग आसानी से और रेलवे क्रॉसिंग को क्रॉस कर सके। इस विषय पर सालानपुर रेलवे स्टेशन मास्टर से भी बात हुई है। जल्द ही इस विषय पर कार्य किया जाएगा।
निरक्षण के दौरान बिधायक के साथ जिला कर्मदख्या एमडी अरमान, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह, सालानपुर प्रधान दीपिका बाउरी, फुचू बाउरी उपस्तिथि रहे।

  • रिपोर्ट :- राहुल तिवारी
Share This Article