एचसीएल पूर्णवशन समिति द्वारा शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि - NewsKranti

एचसीएल पूर्णवशन समिति द्वारा शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

admin
By
admin
2 Min Read

पश्चिम बंगाल :- हिंदुस्तान केबल्स पूर्णवशन समिति की रूपनारायणपुर एचसीएल क्षेत्र में बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय की उपस्थित में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

वही कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सीपीएम नेता कमल ठाकुर के नेतृत्व में विधायक बिधान उपाध्याय की उपस्तिथ में करीब 80 लोगो ने भाजपा और सीपीएम पार्टी छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। स्वंय बिधायक के हाथों सब ने तृणमूल कांग्रेश का झण्डा थामा।

बिधायक द्वरा हिंदुस्तान केबल्स में बने वृद्धआश्रम में रह रही वृद्ध महिलाओं को साड़ी दी।
कमल ठाकुर ने कहा कि किसी भी पार्टी ने हिंदुस्तान केबल्स के बंद होने के बाद इस क्षेत्र के लोगों के हित के लिए कार्य नहीं किया।

- Advertisement -

एक मात्र तृणमूल कांग्रेस पार्टी ही, क्षेत्र के लोगोंको सहायता के लिए हर समय अग्रसर रही। जबकि भाजपा की सरकार द्वारा इतने बारे करखाने को जंगल बना दिया गया। वहीं हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल को विकास की ओर ले जा रही है।

बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने कहा कि शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई यहाँ। जबकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्य को द्वखते हुए इलाके क नेता  कमल ठाकुर के नेतृत्व में सीपीएम और भाजपा छोर 80 लोग  तृणमूल कांग्रेस मे शामिल हुए।

हम पार्टी की ओर से उनका स्वागत करते हैं। हमारी पार्टी विकाश पर चलती है। मैं इस अद्भुत कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुनर्वास समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मोहम्मद अरमान, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी, पुनर्वास समिति  सचिव सुभाष महाजन, अरूप रक्षित और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट राहुल तिवारी

Share This Article