शिवराज कैबिनेट में शामिल होंगे सिंधिया समर्थक विधायक – NewsKranti

शिवराज कैबिनेट में शामिल होंगे सिंधिया समर्थक विधायक

admin
By
admin
1 Min Read

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराकर वापस सत्ता पर काबिज हुए शिवराज सिंह चैहान आज अपना मंत्रीमंडल विस्तार करने जा रहे है। शिवराज का मंत्रीमंडल छोटा ही रहेगा, जिसका बाद में विस्तार किया जायेगा। फिलहाल शिवराज सरकार की तरफ से 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई जायेगी। शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, मीना सिंह, तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के नाम बताए जा रहे हैं। इन पाँच मंत्रियों में सिलावट और गोविंद राजपूत सिंधिया खेमे की है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से कमलनाथ और सिंधिया खेमे में खींचतान चल रही थी। महिनों चले राजनीतिक उठापटक के बीच ज्योजिरादित्य सिंधिया ने अपने गुट के विधायकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये थे। जिसके चलते कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। कोरोना के चलते बिना किसी विशेष कार्यक्रम के आयोजन 23 मार्च को शिवराज सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन उसके ठीक बाद देश में लाॅकडाउन के चलते शिवराज अपना मंत्रीमंडल गठित नहीं कर पाये थे।

Share This Article