AMU के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी - NewsKranti

AMU के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

admin
By
admin
1 Min Read

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसम्बर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी मंगलवार को सुबह 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस समारोह का उद्घाटन करेंगे ।

इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और विश्वविद्यालय के चांसलर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन भी होंगे। पीएम मोदी इस समारोह में विश्वविद्यालय पर एक स्मारक डाकटिकट भी जारी करेंगे।

- Advertisement -

Also Read: पीएम मोदी के चुनाव को चनौती देने वाली याचिका ख़ारिज

गौरतलब है कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1920 में लेजिस्लेटिव काउंसिल ऑफ इंडिया एक्ट के जरिये हुई थी। पहले इसका नाम मोहम्मदन एंग्लो ओरियंट कॉलेज था जिसे उन्नत कर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बनाया गया ।

इस कॉलेज की स्थापना सर सैयद अहमद खान ने 1877 में की थी। करीब 467 हेक्टेयर में फैले इस मुख्य परिसर के अलावा अलीगढ़ से बाहर इसके तीन अन्य परिसर भी हैं | जिनमें एक बिहार के किशनगंज, दूसरा केरल के मल्लीपुरम तथा तीसरा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में है।

Share This Article