हाथरस काण्ड: कांग्रेस ने माँगा योगी का इस्तीफ़ा - NewsKranti

हाथरस काण्ड: कांग्रेस ने माँगा योगी का इस्तीफ़ा

admin
By
admin
2 Min Read

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना में CBI के आरोप पत्र से साबित होता है कि प्रकरण में प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही हुई है | इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि इस पूरे प्रकरण में प्रशासन दोषी है इसलिए इस मामले की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और मुख्यमंत्री को नैतिक तौर पर इस्तीफा देना चाहिए।

Also Read: हाथरस कांड: पीड़िता के परिजनों को सता रहा है प्रशासन- राहुल

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ अन्याय हुआ है। उसके शव को रात तीन बजे जलाया गया, यह आदेश किसने दिया इसकी पड़ताल होनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि खुद को हिन्दुओं की हितैषी कहने वाली भारतीय जनता पार्टी के शासन वाले उत्तर प्रदेश में एक हिंदू लड़की के अंतिम संस्कार में रीति-रिवाजों की धज्जियां उड़ाई गई। उसके परिजनों को भी इस प्रक्रिया से दूर रखा गया और मामले को दबाने की भरसक कोशिश की गई।
उन्होंने इसे शर्मनाक बताया और कहा कि जिन लोगों के कहने पर पीड़िता का दाह संस्कार रात के अंधेरे में किया गया, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए और कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

Share This Article