Astro: जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि - NewsKranti

Astro: जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि

admin
By
admin
3 Min Read

राशिफल 23 दिसंबर बुधवार

  1. मेष राशि
    निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे।आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
  2. वृषभ राशि
    घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि ,,दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे।व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

कर्क राशि ,,अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है ।आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

- Advertisement -

सिंह राशि ,,दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा।व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

Also Read: आज से चमक जाएगी इन राशिवालों की तकदीर, बदल रहा है शुक्र अपनी राशि

कन्या राशि ,,आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

तुला राशि क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नही दे रहे हैं।समय पर सम्भल जाएं।निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

वृश्चिक राशि ,,अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

धनु राशि ,,व्यस्त रहें मस्त रहें।आप दुसरो की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं।आज खुश खबरी मिलने का दिन है।

मकर राशि,,दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते है। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश व प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी ।

कुम्भ राशि ,,अपनी बातों से लोगो को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद—विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

मीन राशि,,पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

Share This Article