बाइक व कार की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर घायल - NewsKranti

बाइक व कार की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर घायल

admin
By
admin
1 Min Read

सिरोही(रेवदर)- उपखंड के समीप करोटी पुल पर एक कार व बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक पिथापुरा निवासी सरूप खान की घटनास्थल पर ही मोत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर थानाधिकारी पदमपाल सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुँचा ओर घटना की जानकारी ली। जिसमें बाइक पर सवार एक बच्ची व महिला गंभीर घायल हो गई, जिनकी हालत गंभीर होने से आगे रेफर किया। वही कार में सवार दो युवक, तीन बच्चे व एक महिला को हल्की चोटे आने से रेवदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार किया गया। वही मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हेमन्त अग्रवाल, शिवगंज-सिरोही

Share This Article