सत्य भारती के छात्र ने योग कर मनाया योग दिवस – NewsKranti

सत्य भारती के छात्र ने योग कर मनाया योग दिवस

admin
By
admin
1 Min Read

जोधपुर, शेरगढ़ ।।भारती फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्य भारती स्कूल तेना में डीसी रामकिशोर यादव,कलस्टर कोऑर्डिनेटर मनी कुमार स्वामी के निर्देशानुसार विद्यार्थियों ने घर पर ही योग करके छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

तेना स्कूल के प्रधानाध्यापक शेरा राम सुथार ने बताया कि योग का अर्थ है- ‘समत्वम् योग उच्यते’ अर्थात अनुकूलता- प्रतिकूलता, सफलता-विफलता, सुख-संकट, हर परिस्थिति में समान रहने, अडिग रहने का नाम ही योग है। योग को शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना जाता है।

इस प्राचीन पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है।इसके साथ ही कलस्टर स्तर पर योग दिवस क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई। विद्याथियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा आयोजित इसरो साइबरस्पेस प्रतियोगिता (आई सी सी 2020) में भाग लेने के लिए ड्राइंग व मॉडल बनाये।

- Advertisement -

राजेन्द्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

Share This Article