राजस्थान : महामारी एक्ट के तहत वसूला 24 करोड़ रूपये से अधिक का जुर्माना - NewsKranti

राजस्थान : महामारी एक्ट के तहत वसूला 24 करोड़ रूपये से अधिक का जुर्माना

admin
By
admin
2 Min Read

जयपुर। आपदा को अवसर में बदलने मौका तमाम उद्यमियों के साथ ही सरकारों ने भी उठाया है। कोरोना महामारी के दौरान जहाँ आम जनता की जेब ठण्डी पड़ गई, वहीं राजस्थान सरकार ने महामारी एक्ट के नाम पर 24 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया।

इसके साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगायी गयी निषेधाज्ञा एवं एमवी एक्ट के तहत राजस्थान में अब तक एक लाख 78 हजार 85 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस महानिदिेशक एम एल लाठर ने आज यहां बताया कि इस दौरान 12 लाख 92 हजार 661 वाहनों का चालान बनाया गया हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 10 लाख 56 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है।

ALSO READ कोरोना : महामारी को मात देने में विश्व में पहले नंबर पर भारत

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर तीन लाख 56 हजार, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 14 हजार 342, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर छह लाख 82 हजार 224 व्यक्तियों के चालान किये गये है।

लाठर ने बताया कि निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर तीन हजार 852 एफआईआर दर्ज कर अब तक नौ हजार 904 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में 32 हजार 228 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 232 मुकदमे दर्ज कर 303 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 256 को गिरफ्तार किया गया है। सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने, शराब का सेवन करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।

वार्ता

Share This Article