कानपुर | परिवहन नियम 2026
नए साल की शुरुआत के साथ ही कानपुर में परिवहन विभाग ने कमर्शियल वाहनों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। 1 जनवरी 2026 से सभी नए व्यावसायिक वाहनों—मैक्सी कैब, मोटर कैब और बसों—में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
परिवहन विभाग के अनुसार, जो व्यावसायिक वाहन पहले से पंजीकृत हैं, उन्हें 31 मार्च 2026 तक VLTD लगवाने का समय दिया गया है। इसके बाद 1 अप्रैल 2026 से बिना VLTD वाले वाहनों पर चालान और सीज की कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर नगर में वर्तमान में 11,627 कमर्शियल वाहन बिना VLTD के चल रहे हैं, जिन पर अब परिवहन विभाग की खास नजर रहेगी। यह व्यवस्था प्रदेश की एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (IT) के आदेश पर लागू की गई है।
VLTD और पैनिक बटन का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना है, ताकि आपात स्थिति में वाहन की लाइव लोकेशन ट्रैक कर तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके। इसके लिए परिवहन मुख्यालय में स्थापित कमांड सेंटर से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
प्रदूषण जांच भी हुई महंगी
- परिवहन विभाग ने प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र (PUC) की दरों में भी बढ़ोतरी की है।
अब—
पेट्रोल दोपहिया वाहन: ₹70 - पेट्रोल / CNG / LPG तीन व चार पहिया: ₹90
- डीजल वाहन: ₹120
एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने साफ किया है कि 1 अप्रैल 2026 के बाद बिना VLTD वाले वाहनों का फिटनेस, नवीनीकरण और PUC नहीं किया जाएगा।
