कानपुर :: नो हेलमेट नो फ्यूल योजना 26 जनवरी को लागू होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है।
आदेश के बावजूद बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आए बाइक चालकों का शुक्रवार को आरटीओ ने कई पेट्रोल पंपों पर जाकर ऐसे दो पहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही की जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। कई लोगों को जागरूक भी किया गया। इस दौरान किदवई नगरी एवं बिल्हौर क्षेत्र में 63 लोगों के चालान भी किये गये। सैकड़ों लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया।
आरटीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के दौरान लगभग 63 लोगों के चालान किए गए एवं सैकड़ों लोगों को हेलमेट के लिए जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि हेलमेट उनके लिए कितना जरूरी है। लोगों को सोचना चाहिए सिर्फ पेट्रोल नहीं जिंदगी जरूरी है। अगर वह नियमों का पालन कर हेलमेट पहनकर वाहन चलाएंगे तो उनकी जिंदगी काफी हद तक सुरक्षित होगी। आरटीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को हेलमेट के फायदे भी बताएं कि आखिर वह अपने परिवार के लिए कितना जरूरी है इसलिए नियमों का उल्लंघन न करें और हेलमेट पहन कर ही दो पहिया वाहन चलाएं।
नो हेलमेट नो फ्यूल : बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आए 63 लोगों के आरटीओ ने किये चालान
