हापुड़ :- में पुलिस ने एक अवैध रूप से चलाई जा रही तमंचे बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
वीओ- आपको बता दें कि एस पी संजीव सुमन व ए एस पी सर्वेश कुमार मिश्र के आदेश निर्देश पर पुलिस ने खुलासा करते हुए ए एस पी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया।
कि स्वाट टीम प्रभारी, सर्विलांस टीम प्रभारी व कोतवाली क्राइम डिक्टेशन टीम प्रभारी की संयुक्त कार्यवाही द्वारा देहात के जंगल में अर्द्ध निर्मित मकान में चल रही शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए इसके सरगना सरदार तेज सिंह उसके साथी रविन्द्र को गिरफ्तार किया है।
जिनके कब्जे से एक रायफल 315 बोर नाजायज, एक जिंदा कारतूस 315 बोर एक बंदूक 12 बोर एक पिस्टल 32 बोर मय एक जिंदा कारतूस 32 बोर का तमंचे 315 बोर और भारी संख्या में प्लास्टिक के कट्टे में भरे अर्ध निर्मित तमंचा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। वही पुलिस इन पर अपराधिक मामलों को खंगाल रही है।
रिपोर्ट अतुल त्यागी
