बिना मास्क वालो का पुलिस ने किया जुर्माना - NewsKranti

बिना मास्क वालो का पुलिस ने किया जुर्माना

admin
By
admin
1 Min Read

रूपईडीहा(बहराइच)। कोरोना महामारी को लेकर आई सरकार की गाइडलाइन के मद्देनजर सीमावर्ती कस्बा रुपईडीहा में पुलिस के द्वारा रविवार को नहर के पास मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत वाहनों पर आने जाने वालों लोगों की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास मास्क नहीं थे उन्हें जुर्माने की रसीद काट कर मास्क पहनने की हिदायत भी दी । उपनिरीक्षक हरीश सिंह की अगुवाई में आरक्षी प्रमोद वर्मा के सहयोग से पुलिस ने अभियान चलाया।

उपनिरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी की फिर से दस्तक देने की बात सामने आ रही है इस वजह से उत्तर प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है । साथ ही लोगों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। मास्क अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए सैनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए । बचाव ही मात्र एक उपाय है ।

रिपोर्ट – रईस

- Advertisement -
Share This Article