जम्मू कश्मीर : ट्रक से आ रहे आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ , चार आतंकी ढेर - NewsKranti

जम्मू कश्मीर : ट्रक से आ रहे आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ , चार आतंकी ढेर

admin
By
admin
2 Min Read

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर ट्रक से आ रहे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच नगरोटा में मुठभेड़ हो गई। सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे को बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। खुफिया जानकारी के बाद नगरोटा में सुरक्षा कड़ी की गई। और हर वाहन की जांच शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने बान टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की जिससे घबराकर आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागने लगे। इसके बाद सुबह 5:00 बजे मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें चार आतंकी मारे गए हैं। एनकाउंटर के चलते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है।

, आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की. फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागने लगे. इसके बाद सुबह 5 बजे मुठभेड़ शुरू हो गई. इसमें 4 आतंकवादी मारे गए हैं. एनकाउंटर के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है.

आपको बता दें कि इस एनकाउंटर में सेना का एक सिपाही घायल हो गया है।सिपाही कुलदीप राज को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -

Share This Article