चांदी ने मचाया तूफान! हफ्तेभर में ₹32,000 की छलांग, जानिए अब कितना और चढ़ेगा भाव – NewsKranti

चांदी ने मचाया तूफान! हफ्तेभर में ₹32,000 की छलांग, जानिए अब कितना और चढ़ेगा भाव

चांदी और सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। चांदी एक हफ्ते में ₹32,000 महंगी हो चुकी है और एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में इसमें और उछाल संभव है।

Saniya Soni
2 Min Read
Highlights
  • चांदी एक हफ्ते में ₹32,000 महंगी
  • MCX पर चांदी ₹2.42 लाख प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर
  • सोना भी ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब
  • डॉलर कमजोर, फेड रेट कट की उम्मीद से तेजी
  • इंडस्ट्रियल डिमांड ने चांदी को दी रफ्तार
  • 2026 तक चांदी ₹3.20 लाख तक पहुंच सकती है
  • शॉर्ट टर्म में मुनाफावसूली का खतरा

Silver Price Today:कीमती धातुओं की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। बीते एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है। चांदी करीब ₹32,000 प्रति किलो महंगी होकर अब ₹2.40 लाख के पार पहुंच चुकी है। शुक्रवार को MCX पर चांदी ने ₹2.42 लाख प्रति किलो का ऑल टाइम हाई लेवल छू लिया।

सोना भी पीछे नहीं रहा। एक हफ्ते में सोने की कीमत में करीब ₹6,000 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है और यह ₹1.40 लाख के करीब कारोबार कर रहा है।

चांदी और सोने में तेजी के पीछे ये हैं बड़ी वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड हाई पर हैं, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है। डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने निवेशकों को सेफ हेवन एसेट्स की ओर मोड़ा है।

- Advertisement -

इसके अलावा, सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में बढ़ती मांग के चलते चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड तेजी से बढ़ी है। वहीं वैश्विक राजनीतिक तनाव, युद्ध और तेल बाजार में अनिश्चितता ने भी सोना-चांदी को मजबूत सहारा दिया है।

आगे कितना चढ़ेगी चांदी?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मौजूदा ग्लोबल सेंटिमेंट बना रहता है तो आने वाले समय में चांदी और सोना नए रिकॉर्ड बना सकते हैं। अनुमान है कि 2026 तक सोना ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।वहीं चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमत 100 डॉलर प्रति औंस के ऊपर जा सकती है, जिसका असर भारतीय बाजार में ₹2.80 लाख से ₹3.20 लाख प्रति किलो तक दिख सकता है।

हालांकि एक्सपर्ट्स यह भी चेतावनी दे रहे हैं कि शॉर्ट टर्म में मुनाफावसूली के कारण कीमतों में हल्की गिरावट संभव है।

Share This Article