कैमरून में अलगाववादियों का आतंक, दो सैनिकों समेत 4 की मौत - NewsKranti

कैमरून में अलगाववादियों का आतंक, दो सैनिकों समेत 4 की मौत

admin
By
admin
1 Min Read

गृहयुद्ध जैसे हालातों से जूझ रहे कैमरून में आज अलगाववादियों का ​कहर देखने को मिला, जहाँ अलगाववादियों द्वारा प्रयोजित हिंसा में दो सैनिकों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

कैमरून के युद्धग्रस्त अंग्रेजी भाषी क्षेत्र उत्तर-पश्चिम में एक अलगाववादी हमले में दो सुरक्षा सैनिक और दो नागरिक मारे गए है। सुरक्षा और स्थानीय सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अलगाववादी लड़ाकों ने क्षेत्र के बंबुई इलाके में मंगलवार रात कैमरून सुरक्षा के दो सदस्यों पर घात लगाकर हमला किया।

Share This Article