अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य - NewsKranti

अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य

admin
By
admin
1 Min Read

रुपईडीहा(बहराइच)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महोत्सव के दूसरे दिन कस्बे की निष्ठावान व्रतालु महिलाए नवनिर्मित हनुमान सरोवर की सीढ़ियों पर खड़ी होकर अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूण्य फल की कामना की। सरोवर पर बनी 117 बेदियों पर पूजार्चना की। छठ पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमल मदेशिया ने सभी का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। सरोवर तट को खूब सजाया गया था। हर्षोल्लास का वातावरण था। व्रती महिलाओं ने अपनी मनोकामना का स्मरण करते हुए श्रद्धा पूर्वक अस्त होते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रज्ञा, संध्या, निधि, मनीषा, सरिता, मुस्कान, पार्वती देवी, मीना वर्मा, सरिता वर्मा व माला वर्मा आदि 117 व्रती महिलाए मौजूद रही। और हजारों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की

रिपोर्ट – रईस

Share This Article