तनिष्क शोरूम पर हमले की फर्जी खबर चलाने पर NDTV पर दर्ज हुआ मुकदमा - NewsKranti

तनिष्क शोरूम पर हमले की फर्जी खबर चलाने पर NDTV पर दर्ज हुआ मुकदमा

admin
By
admin
1 Min Read

टाटा समूह की आभूषण विक्रेता शृंखला तनिष्क के एक हालिया विवादास्पद विज्ञापन को लेकर गुजरात के कच्छ ज़िले के गांधीधाम स्थित इसके एक शो रूम में कथित तौर पर तोड़फोड़ किए जाने का समाचार दिखाए जाने पर पुलिस ने एक निजी टेलिविज़न चैनल के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आज बताया कि कथित तौर पर फ़ेक न्यूज़ यानी फ़र्ज़ी ख़बर दिखाने के आरोप में समाचार चैनल एनडीटीवी के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (दो समूहों में विद्वेष फैलाना) और 505 (अफ़वाह फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उक्त चैनल ने यह ग़लत ख़बर दिखायी थी।

इस मामले की विस्तृत पड़ताल में पता चला की तोड़फोड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

- Advertisement -

वार्ता

Share This Article