कलेक्टर ने नगरपालिका सी.एम.ओ. को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम – NewsKranti

कलेक्टर ने नगरपालिका सी.एम.ओ. को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

admin
By
admin
1 Min Read

राजगढ़(ब्यावरा): कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगरपालिका राजगढ़ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, फाइलो का संधारण, विभिन्न पंजियों का संधारण रिकार्ड अपडेषन आदि ठीक न पाए जाने पर कलेक्टर ने नगरपालिका सी.एम.ओ. को सख्त निर्देष दिए, कि 48 घंटे में सभी रिकार्ड दुरूस्त करे और फाइलों का संधारण ठीक कराएं। उन्होने निरीक्षण के दौरान कार्य ठीक न पाए जाने पर राकेष शर्मा सहायक ग्रेड-3 को निलम्बित कर दिया है। इसी क्रम में उपयंत्री अरूण परते, बाबू महेष नामदेव व अनिल जोषी के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

कलेक्टर द्वारा पूर्व में ही सभी अधिकारियों को निर्देष दिए थे कि वह कार्यालयों का निरीक्षण करेगे सभी अधिकारी अपने अपने कार्यालयों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व रिकार्ड को व्यवस्थित कर ले। कलेक्टर जब नगर पालिका राजगढ़ निरीक्षण करने पहुचे तो उन्हे कार्यालय में रिकार्ड दुरूस्त नही मिला। फाइले बेतरतीब और रिकार्ड पंजी नही पाई गई। कलेक्टर द्वारा असंतोष प्रकट करते हुए कार्यवाही की।

रिपोर्ट : ठाकुर हरपाल सिंह परमार

Share This Article