अगले साल की शुरुआत में आ सकती है Corona Vaccine - NewsKranti

अगले साल की शुरुआत में आ सकती है Corona Vaccine

admin
By
admin
2 Min Read

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज कहा कि Corona Vaccine के अगले साल की शुरुआत तक तैयार होने की संभावना है तथा देश की बड़ी आबादी को देखते हुए इसकी पर्याप्त आपूर्ति के लिए कई वैक्सीन निर्माताओं से संपर्क किया जायेगा।

कोविड-19 के लिए गठित मंत्री समूह की मंगलवार को आयोजित 21वीं बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने साथ ही देश कोरोना संक्रमण की स्थिति और उससे जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने आगामी त्योहारी मौसम में कोरोना संक्रमण के प्रसार के बढ़ने की आशंका पर चिंता व्यक्त की और सभी से अपील की कि वे त्योहारों को मनाने के दौरान कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन जरूर करें।

उन्होंने साथ ही कहा कि सर्दी के मौसम में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और ऐसे में लोगों को कोविड-19 अनुकूल व्यवहार अपनाने के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी जन आंदोलन की शुरूआत की है।
डॉ हर्षवर्धन ने कई माह से अनवरत कोरोना के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर डटे कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

उन्होंने साथ ही मंत्री समूह को अवगत कराया कि देश में कोरोना के खिलाफ जन स्वास्थ्य व्यवस्था किस तरह सुदृढ की गयी और इससे क्या सकारात्मक परिणाम रहे। उन्होंने बताया कि भारत में सर्वाधिक 62,27,295 व्यक्ति कोरोना संक्रमण मुक्त हुए हैं और राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर 86.78 प्रतिशत है।

देश में कोरोना मृत्युदर दुनिया में सबसे कम 1.53 प्रतिशत है और संक्रमण के दोगुना हाेने (डब्लिंग टाइम) का समय तीन दिन से बढ़कर अब 74.9 दिन हो गया है। देशभर में 1,927 कोरोना टेस्ट लैब दिन रात कोरोना जांच कर रहे हैं जिससे देश की जांच क्षमता बढ़कर औसतन 15 लाख टेस्ट प्रतिदिन हो गयी है।

वार्ता
Share This Article