नहीं रहे : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह - NewsKranti

नहीं रहे : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह

By
1 Min Read

Delhi. :: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह नहीं रहे। गुरुवार रात्रि दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि गुरुवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें रात लगभग 8:06 बजे एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। और रात लगभग  9:51 मिनट पर ख़बर आयी कि अब वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

आपको बता दें कि डॉ मनमोहन सिंह देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जो सबसे ज्यादा शिक्षित थे। प्रखर अर्थशास्त्री थे। जब 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में देश में उदारीकरण का दौर शुरू हुआ, तब वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ही थे। इसके बाद उन्होंने 2004 से 2014 तक केंद्र में यूपीए की सरकार का नेतृत्व किया। वे 10 साल प्रधानमंत्री रहे। बराक ओबामा जैसे तत्कालीन विश्व नेता आर्थिक मामलों पर मनमोहन सिंह की समझ के कायल रहे।


Share This Article