फतेहपुर :- जनपद के छिवली नदी के सीमा पर पैदल यात्रियों का अंबार लगा रहता है| कानपुर महानगर में चाय समोसे का ठेला लगाने वाला गरीब मजदूर सुभाष आज लाक डाउन के चलते बेघर हो चुका है| मजदूर की जेब में जब तक पैसे रहे तब तक परिवार का पालन-पोषण कानपुर में ही करता रहा| धंधा बंद होने के कारण चाय समोसा की दुकान लगाने वाला मजदूर सुभाष आज परिवार सहित सड़कों पर भटकता घूम रहा है| पत्नी सुषमा भाई राजकुमार एवं दो बच्चे निशु और अजय के साथ पैदल कानपुर से फतेहपुर की ओर निकल चुका है| जहां रास्ते में नन्हे नन्हे बच्चों के चेहरे में झाइयां पड़ चुकी हैं| भूख और प्यास से बच्चों की मासूमियत अलग ही दिखाई दे रही थी| मजदूर ने जानकारी दी कि वह औंग थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव का रहने वाला है| और ठेले को झेल कर परिवार सहित कड़कड़ाती धूप में अपने गंतव्य की ओर जा रहा है|
रिपोर्ट शोभित शुक्ल
