यमुना में डूबे युवक का दूसरे दिन भी शव बरामद ना हो सका - NewsKranti

यमुना में डूबे युवक का दूसरे दिन भी शव बरामद ना हो सका

admin
By
admin
1 Min Read

इटावा :- उदी- ग्राम पंचायत मिहोली में सुनील पुत्र चतुर सिंह राजपूत का आज दूसरे दिन भी शव नही मिला। तहसीलदार डि भोली ग्राम पंचायत चकर नगर से तीन गोता खोर मंगवाए व थानाध्यक्ष बढ़पुरा जीवाराम जी ने आज सुबह से ही कचौरा घाट से चार गोता खोर मंगवाए व जाल की व्यवस्था करने के लिए कंधेशी हार वसैया में भी गए थे।

ग्राम प्रधान राकेश सिंह भदौरिया ने भी सुबह से प्रशासन के साथ नजर आये। प्रधान जी ने बताया कि सुनील बहुत ही सरल स्वभाव का लड़का था। सभी अपने से बड़े का सम्मान करने वाला था। जो आज हमारे बीच नही रहा। वही तहसीलदार एन० राम सिंह मौके पर स्वयम खोज कराते नजर आये।

साथ में लेखपाल गोपाल जी, चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह भी कड़ी धूप में गोता खोरों के साथ नजर आये व तहसीलदार व जीवाराम जी चकर नगर से इस्ट्रीमर ले कर घटना स्थल पर पहुँचकर शव को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे लेकिन शव नही मिला।

- Advertisement -

रिपोर्ट शिवम दुबे

Share This Article