वर्तमान परिस्थिति में आरोग्य सेतु एप बनेगा ढाल- सतेंद्र सिंह – NewsKranti

वर्तमान परिस्थिति में आरोग्य सेतु एप बनेगा ढाल- सतेंद्र सिंह

admin
By
admin
1 Min Read

मलवां(फतेहपुर)| भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना संक्रमण से अलर्ट करने के लिए लाया गया आरोग्य सेतु एप को शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है| भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मलवा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने समस्त कार्यकर्ता एवं समर्थकों से अपील की और कहा कि आरोग्य सेतु एप कोरोना वायरस से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है| भारत सरकार द्वारा निर्मित और भारत के ही सर्वर से संचालित इस ऐप में आप लोगों द्वारा दी गई जानकारी का कोई दुरुपयोग नहीं कर पाएगा और समस्त जन मानस पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेगा| सत्येंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग इस ऐप को गेम चेंजर मानकर अन्यथा में ले रहे हैं परंतु ध्यान दें अगर आप सभी लोगों ने इस ऐप को इंस्टॉल कर लिया तो कोरोना की लड़ाई में यह जबरदस्त भूमिका अदा करेगा| आरोग्य सेतु एप के कई उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि यह आम जनमानस के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहा है|

Share This Article