फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा – NewsKranti

फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

admin
By
admin
1 Min Read

राजगढ़ (मध्य प्रदेश):- महामारी के इस दौर में भी पुलिस लगातार अपने कर्तव्य में जुटी हुई है इसी के चलते थाना भोजपुर अंतर्गत आने वाली पपडेल चौकी में पदस्थ उप निरीक्षक सरिता मिश्रा ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर 2 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
            थाना भोजपुर के अपराध क्रमांक 95/2018 एवं 153/18  धारा 379 भादवि में 2 वर्ष से फरार आरोपी  रामलाल पिता चंपालाल निवासी ग्राम वेदर को  होड़ा माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
            पुलिस टीम में चौकी पटेल प्रभारी उपनिरीक्षक सरिता मिश्रा एवं उनकी टीम में आरक्षक 361 मोहन शर्मा आरक्षक 1023 अशोक एवं आरक्षक 1025 जयप्रकाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

रिपोर्ट:- होकम मालवीय

Share This Article