आरोन में 11 केवी लाइन से युवक झुलसा

admin
By
admin
1 Min Read

गुना :- जिले के सारेठा गांव में जमीन के विवाद में एक किसान पर जानलेवा हमला हुआ । 24-25 जुलाई की दरमियानी रात को ब्रजभान सिंह अपने की दालान में बैठा हुआ था। तभी आरोपी गुरुवचन, कृष्णपाल, भूरा सभी जाति यादव ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने फरियादी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। इसके अलावा लाठियों से भी मारपीट की गई। वहीं पुलिस की एफआईआर में घटना का समय शुक्रवार रात 10.30 बजे बताया गया है। तभी हमला हुआ।

आरोन में 11 केवी लाइन से युवक झुलसा
आरोन की सारथी कालोनी में 11 केवी लाइन के संपर्क में आने से 27 साल का युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण पुत्र सत्येंद्र साहू अपने दोस्त के यहां था।

वह छत पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उसके मोबाइल पर कॉल आया। वह बात करते-करते छत के किनारे पर गया और उसी दौरान उसका सिर 11 केवी लाइन से टकरा गया। इसके बाद उसे इतना तेज करंट लगा कि उसके कपड़ों में आग लग गई। वह लगभग 77 फीसदी जल गया। उसे भोपाल रेफर किया गया।

रिपोर्ट इदरीस मंसूरी

Share This Article