कानपुर मौसम अपडेट: कानपुर में सोमवार को कई दिनों बाद धूप निकलने से दिन के तापमान में हल्की राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन का तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। वहीं, रात का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शाम के समय शीतलहर और कोहरे का असर जारी रहेगा। आने वाले दो दिनों में दिन में धूप कमजोर रहेगी, जबकि रात का पारा तेजी से गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।
नए साल पर मौसम का हाल
1 जनवरी को कानपुर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड बढ़ेगी।
फ्लाइट और ट्रेन अपडेट
चकेरी एयरपोर्ट पर सोमवार को हैदराबाद और दिल्ली की फ्लाइटें थोड़ी देरी से आईं। बंगलूरू की फ्लाइट समय से पहले और मुंबई की फ्लाइट ऑनटाइम रही। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि धीरे-धीरे फ्लाइट समय में सुधार हो रहा है।
कोहरे के कारण कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सोमवार को 42 ट्रेनें लेट रहीं। प्रमुख लेट ट्रेनें:
22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत: 12 घंटे लेट
12004 नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी: 6 घंटे लेट
22426 अयोध्या कैंट वंदे भारत: 7 घंटे लेट
12302 हावड़ा राजधानी: 7 घंटे लेट
