अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार - NewsKranti

अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार

admin
By
admin
1 Min Read

बेमेतरा(छत्तीसगढ़) :- अश्लील मैसेज भेजकर युवती को परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक पर आरोप है, कि वह युवती के मामा के मोबाइल नंबर पर युवती के नाम से अश्लील मैसेज भेजता था। मामला बेमेतरा के बिल्हा क्षेत्र का है। आरोपी युवक शंकर पटेल को पुलिस ने अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी को कहीं से युवती के मामा का नंबर मिला था, जिस पर कॉल करने पर युवती ने कॉल उठाया। इसके बाद आरोपी लगातार युवती को परेशान करने के लिए उस नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। युवती के परिजनों ने तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को बिल्हा से गिरफ्तार कर लिया, और कार्यवाही कर रही है।

रिपोर्ट :: प्रकाश झा

Share This Article