संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने बरनाला शहर में बांटें मास्क

admin
By
admin
2 Min Read

बरनाला :- संत निरंकारी मिशन एक ऐसा मिशन जो अधियात्म के साथ साथ समाज और मानवता की सेवा में भी अग्रसर है। निरंकारी मिशन के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज जहा मिशन के सेवादार भगतों को इस निरंकार प्रभु के साथ जोड़ रहे है वही सारी मानव जाती और परकीर्ति की सेवा और संभाल की शिक्षा भी दे रहे है। सद्गुरु माता जी का सन्देश कि ये सारा संसार अपना है हम सब एक पिता की संतान है और सब की सेवा करना हमारा पहला और मुख्या कर्तव्य है। और इसी सन्देश के साथ मिशन के सेवादार पुरे विश्व में इस कोविड-19 के चलते मानवता की भरपूर सेवा कर रहे है।

बरनाला ब्रांच के संजोयक जीवन गोयल ने बताया के  बरनाला ब्रांच के सेवादार निरंतर सेवा में लगे हुए है। आज बरनाला के इन निरंकारी सेवादारों की और से शहर के सदर बाजार के नेहरू चौक, एस.डी.कॉलेज चौक, 22 एकड़ के बाल्मीकि चौक में जरूरतमंद लोगों को हजारों की संख्या में मासक बाटें गए। ये मास्क मिशन की बहनों द्वारा अपने घरों में रहते हुए त्यार किये गए। मिशन की इन बहनों ने दिन रात ये मसक त्यार कर मानवता की इस सेवा में अपना योगदान डाला है। उन्होंने आगे बताया के ये मास्क बांटने की सेवा बरनाला ब्रांच की और से दूसरी बार हो रही है इस से पहले भी विश्व रैड क्रास दिवस पर शहर के बाज़ारों में मिशन की और से ये सेवा की गयी थी।  शहर निवासिओं ने निरंकारी मिशन के इस कार्य की भरपूर श्लाघा की और धन्यवाद् प्रगट करते हुए कहा के इस संकट की घड़ी में मास्क की सब से अधिक जरुरत है और ये जरुरत मिशन के ये सेवादार बिना किसी भेदभाव से पूरा कर रहे है।

Share This Article