श्रावस्ती :- भंगहा मोड़ के आगे झुंझुनिया पुल पर पड़ी गॉय की हालत बहुत नाजुक देख। अज्ञात की सूचना पर पहुंची ओम गौ रक्षा की टीम। तो वहां तथ्य सही पाया गया।
तुरन्त टीम ने श्रावस्ती पशु चिकित्सा अधिकारी को फोन पर सूचना देकर अवगत कराया। जब तक डाक्टरो की टीम आये उससे पहले गाय को उठाकर पानी पिलाया। गाय कई दिनों से घायल अवस्था में पड़ी थी।
तो जाहिर सी बात है उसे चारा और पानी की सख्त आवश्यकता थी। पर वो चलने में असमर्थ थी। और जब डाक्टरो से जानकारी ली गई तो उनकी टीम ने यह पुस्टि भी की गाय लगभग 3 या 4 दिन से घायल है।
इसका गौ रक्षा टीम को बहुत दुख हुआ। की इतनी बड़ी फोर लेन सड़क पर किसी को इनकी पीड़ा नही दिखी। डाक्टरो ने गाय का इलाज किया और टीम ने गाय की व्यवस्था की। और साथ मे सूचना भी दी कि ऐसी घटनाएं कही भी हो ।
तत्काल गौ रक्षा टीम को सूचना दे। इस सराहनीय कदम महेश मिश्र शेखर ,अरुण व राहुल आदि लोग ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रिपोर्ट अंकुर मिश्रा