कानपुर नगर निगम मुख्यालय में अनुपस्थित मिले 4 कर्मचारी, एक दिन का वेतन काटने का आदेश – NewsKranti

कानपुर नगर निगम मुख्यालय में अनुपस्थित मिले 4 कर्मचारी, एक दिन का वेतन काटने का आदेश

admin
By
admin
1 Min Read

कानपुर। सरकारी काम में ठिलाई बरतने वाले कानपुर नगर निगम के 4 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश आज नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने दिया। नगर निगम मुख्यालय के औचक निरीक्षण पर आये नगर आयुक्त ने उपस्थिति पंजिका का परीक्षण करने पर साधना (चपरासी) अनुपस्थित पाया। तत्पश्चात विज्ञापन विभाग का निरीक्षण किया गया, जिसमें शैलेंद्र कुमार (आर.आई. सेकंड) अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद कार्मिक विभाग का निरीक्षण किया गया, जहां सतविंदर सिंह (क्लर्क) ड्यूटी पर उपस्थित नहीं पाए गए। अंत में मार्ग प्रकाश विभाग का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें वसीम बाबू अनुपस्थित पाए गए।

नगर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि कार्यालयीन कार्य प्रणाली में सुधार लाया जा सके और नागरिकों को नगर निगम की सेवाएं अधिक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ प्राप्त हो सकें।

Share This Article