उरई (जालौन): भारतीय जनता पार्टी के अनुसांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ ने जनपद जालौन में संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। ग्राम महतवानी निवासी युवा एवं कर्मठ कार्यकर्ता वैभव तिवारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे नवीन कुशवाहा (पत्रकार) को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति के बाद पूरे जनपद में उत्साह और खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाइयां दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास जताया।
वैभव तिवारी लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और उन्होंने सामाजिक सेवा, श्रमिक हितों तथा जनकल्याण से जुड़े कई कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उनकी लगन, कार्यक्षमता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह संगठन की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
वहीं, जिला महासचिव बनाए गए नवीन कुशवाहा ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया, मिठाई बांटी गई और दोनों नेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, जिससे आने वाले समय में जनपद जालौन में संगठन की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।
भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ: वैभव तिवारी बने जिलाध्यक्ष, नवीन कुशवाहा महासचिव नियुक्त
