ग्राम वारी का कोटेदार कार्ड धारकों से करता है अभद्र भाषा का प्रयोग - NewsKranti

ग्राम वारी का कोटेदार कार्ड धारकों से करता है अभद्र भाषा का प्रयोग

admin
By
admin
1 Min Read
  • रिपोर्ट-अभयराज कुशवाहा

प्रयागराज:- पूरे देश मे लॉक डाउन है ऐसे में शासन द्वारा जरूरतमंद लोगों को फ्री राशन सामग्री दी जा रही है।आपको बता दे कि हड़िया तहसील के ग्राम वारी में कोटेदार ब्रजलाल द्वारा कार्ड धारकों को समय से राशन सामग्री वितरण नही की जाती है कार्ड धारकों ने बताया कि कोटदार ने यूनिट भी कटबा दिए है।जिसका कार्ड धारकों को राशन लेने में समस्या हो रही है साथ में भद्दी -भद्दी गालियां व अभद्र भाषा का प्रयोग करता है ।कोटेदार को किसी का भय नही है और शासन प्रशासन के आदेशों का पलीता लगा रहा है।कोटदार कार्ड धारकों को झूठे मुकदमें में फंसा देने की धमकी देता है।पीड़ित कार्ड धारक ने उच्चाधिकारियों ने कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग है। अब देखना है कि कोटेदार के खिलाफ क्या कार्यवाही अमल में लायी जाती है।

Share This Article