सालानपुर पशु पालन विभाग द्वारा किसानों को आत्म निर्भर करने के उद्देश्य – NewsKranti

सालानपुर पशु पालन विभाग द्वारा किसानों को आत्म निर्भर करने के उद्देश्य

admin
By
admin
1 Min Read

पश्चिम बंगाल(आसनसोल) :- सालानपुर पंचायत समिति की पहल पर सालानपुर पशु पालन बिभाग द्वारा सोमवार सालानपुर बीडीओ कार्यालय में बाराबनी बिधायक बिधान उपाध्याय के हाथों सालानपुर ब्लॉक के रूपनारायणपुर, देन्दुआ, क्लया, सामडी, आचारा, उतरामपुर जीतपुर, बोलकुंडा ग्रामपंचायत के गरीब किसानों और परिवारो को स्वंय निर्भर बनाने के उद्देस्य से 12 परिवारो को एक-एक बछिया दिया गया।

साथ ही बछिया को बीमा, खिलाने के लिए 190 किलो चारा और 4110 रुपए की राशि गाय सेड निर्माण के लिए दिया गया। बाराबनी बिधायक बिधान उपाध्याय ने कहा कि स्थानीय लोगो को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इसे पहले भी गाय के बछिया का वितरण किया गया है। और आज भी किया गया, जबकि आगे भी किया जाएगा।

जिला परिषद सदस्य मोहम्मद अरमान, सालानपुर ब्लॉक बीडीओ तपन सरकार, पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सह अध्यक्ष बिधुत मिश्रा, बीएलडीओ डॉक्टर सुभाशीष पाल, सामाजिक कार्यकर्ता भोला सिंह उपस्तिथ थे।

- Advertisement -

रिपोर्ट राहुल तिवारी

Share This Article