भाकियू ने किया टोल पर प्रदर्शन

admin
By
admin
1 Min Read

मैगलगंज :-पूरनपुर नेशनल हाईवे स्थित टोल टैक्स के संचालन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक ने प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन टोल संचालक को दिया।

यूनियन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कंबाइन पर टैक्स वसूलने, टोल से कुछ दूर स्थित गांव के लोगों को टोल से छूट न देने का विरोध किया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, जेएस लाडी, त्रिलोक सिंह, बाबूराम, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Article