बेवफा बेगम का कारनामा , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से कटवा कर मारडाला - NewsKranti

बेवफा बेगम का कारनामा , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से कटवा कर मारडाला

admin
By
admin
2 Min Read

मेरठ ! आए दिन सोशल मडिया पर वायरल होती खबरें कहीं ना कहीं आपको दिख ही जाएंगी। जिसमें पता चलता है कि कहीं बेवफा बेगम ने अपने पति को ड्रम पैक कर दिया। तो कहीं बाथरूम में सील पैक करवा दिया। ऐसा ही एक मामला  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक युवक की मौत को पहले सामान्य सर्पदंश माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामला कथित हत्या की साजिश में बदल गया। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई और घटना को सांप के काटने से हुई प्राकृतिक मौत का रूप देने की कोशिश की।

जांच में जुटी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर पत्नी, उसके कथित प्रेमी और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या की साजिश रचने के संकेत मिले हैं और इसी आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस ने लोगों से अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचने की अपील की है।

Share This Article