चंडीगढ़: नौकरी के लिए आए युवक ने पत्नी से पैसे के लिए रचा खुद का अपहरण, पुलिस ने सुलझाया मामलाचंडीगढ़ में एक यूपी के युवक रामवृक्ष यादव ने पैसों की जरूरत के चलते खुद का अपहरण दिखाकर पत्नी संतोषी से 50 हजार रुपये की मांग की। युवक ने पत्नी को कॉल कर कहा कि उसे किडनैप कर लिया गया है, उसकी पिटाई हो रही है और अगर पैसे नहीं दिए गए तो उसकी जान को खतरा है।
परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। चंडीगढ़ पुलिस ने कॉल की लोकेशन ट्रेस कर कुछ ही घंटों में युवक को ढूंढ लिया। पूछताछ में रामवृक्ष ने स्वीकार किया कि उसे किसी ने किडनैप नहीं किया था। पैसों की जरूरत के कारण उसने झूठा अपहरण दिखाया।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी परिवार को दी और युवक को उनके हवाले कर दिया। संतोषी ने बताया कि रामवृक्ष नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आया था और उसे किसी दवा कंपनी में नौकरी मिली थी, हालांकि कंपनी का नाम उसने नहीं बताया।
