नगर में एक और कोरोना मरीज मिला - NewsKranti

नगर में एक और कोरोना मरीज मिला

admin
By
admin
1 Min Read

एंकर (मध्य प्रदेश) :- ग्रीन जॉन में रहे राजगढ़ जिले में कोरोना संक्रमित  मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस बार राजगढ़ जिले के बोड़ा  नगर में एक डॉक्टर सुनील पाटीदार  कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नगर वासियो से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है, कि पिछले दिनों पहले वह डॉक्टर शाजापुर एक विवाह समारोह में गया था। जहां से संक्रमित होने की आशा जताई जा रही है। डॉक्टर का संक्रमित होना कहीं ना कहीं बोड़ा नगर और उसके आसपास के लोगों के लिए बड़ा सावधानी वाला यह समय रहेगा। क्योंकि संक्रमित मरीज खुद दूसरों का इलाज करता था। वह बोड़ा में प्रैक्टिस कर रहा था। ऐसे में इस बार स्वास्थ्य विभाग के लिए यह बड़ी चेतावनी भरा समय होगा, कि किस-किस को क्वॉरेंटाइन किया जाए और संक्रमण के दौरान चिकित्सक द्वारा किस-किस का इलाज किया गया और डॉक्टर किन-किन लोगों के संपर्क में आया ।
नगर बोड़ा में कोरोना पॉज़िटिव मिलने के कारण प्रशासन ने पूरे नगर में सेनेटाइजर करवाया, वही पुलिस प्रशासन ने भी सख्ती के साथ सम्पूर्ण नगर की सीमाओं को और पुरे नगर के वार्डो को सील कर दिया गया,,

रिपोर्ट आशा मालवीय

Share This Article