नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 25 लाख के ईनमी सहित 29 नक्सली ढेर - NewsKranti

नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 25 लाख के ईनमी सहित 29 नक्सली ढेर

admin
By
admin
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कल्पर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मंगलवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनमें 25 लाख का ईनामी नक्सली कमांडर शंकर राव भी मारा गया है। साथ ही नक्सली कमाण्डर ललिता के भी ढेर होने की खबर है। बताया जा रहा है कि, मारे गए सभी नक्सली बड़े केडर के थे। इस मुठभेड़ को नक्सलियों के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

सुरक्षाबलों ने मारे गये नक्सलियों के पास से 7 AK 47 रायफल के साथ इंसास रायफल बरामद करने का दावा किया है। वहीं इस मुठभेड़ में बीएसएफ़ के इंस्पेक्टर समेत सुरक्षाबलों के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया के माड़ इलाके में मंगलवार की दोपहर बाद लगभग एक घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। पुलिस ने दावा किया है कि एनकाउंटर में कई नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवान घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है। एसपी में बताया कि, मुठभेड़ में घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी रवाना कर दी गई है।

- Advertisement -

7 AK-47 रायफल, 3 लाइट मशीनगन बरामद : BSF

बीएसएफ ने इस मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि, उसके विशेष आपरेशन में 18 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान बीएसएफ ने 7 AK-47 रायफल, 3 लाइट मशीनगन बरामद हुआ है। वहीं एक बीएसफ का जवान को पैर में नक्सलियों की गोली लगी है, वह खतरे से बाहर है।

Share This Article