सपा के आह्वान पत्र वितरण करते सपा जिलाध्यक्ष ठाकुर लोकमणिकांत जादौन व लक्ष्मन कुशवाह – NewsKranti

सपा के आह्वान पत्र वितरण करते सपा जिलाध्यक्ष ठाकुर लोकमणिकांत जादौन व लक्ष्मन कुशवाह

admin
By
admin
1 Min Read

सौंख :- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को स्थानीय सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार व्यक्त किया गया।

लोगों को आह्वान पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ सपा के जिलाध्यक्ष ठाकुर लोकमणिकांत जादौन व पूर्व जिला सचिव लक्ष्मन कुशवाह ने किया। इससें पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा अथितियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने बताया कि पार्टी के आगामी कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं की दी गई। और पार्टी द्वारा आह्वान पत्र लोगों को बांटे जा रहे है। लक्ष्मन कुशवाह ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार व्यापारी, किसान व मजदूर विरोधी है।

- Advertisement -

लोगों द्वारा सपा के कार्यकाल को याद किया जाता है। इस मौके पर युवाजन के जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रहलाद यादव, मनोज यादव, लोकेश यादव, गुड्डू लोहिया, अंसार कुरैशी, सभासद संजय अग्रवाल, नीरज शर्मा, श्रीपाल कुशवाह, गिरवर सिंह, महेश सिंह, महावीर सिंह, सुनिया पहलवान, चंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट धर्मेंद्र सिंह

Share This Article