प्यार का दुखद अंत प्रेमिका के घर पर मिली मौत – NewsKranti

प्यार का दुखद अंत प्रेमिका के घर पर मिली मौत

admin
By
admin
2 Min Read

बदायूं(उत्तर प्रदेश)-:- प्यार एक ऐसा शब्द जिसकी परिकल्पना परेय है। लेकिन इतिहास गवाह है। कि सच्चा प्यार बहुत कम किसी को हासिल हुआ है।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के एक गांव से सामने आया है। एकतरफा प्यार में एक युवक ने लड़की के घर पहुंच कर खुद को गोली मार ली।इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कठोली गांव की है। प्यार में अलग-अलग समुदाय का होना भी प्यार में बाधा बना। अलग-अलग समुदाय के होने से गांव में तनाव भी है। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

क्या था पूरा मामला

- Advertisement -

एक तरफा प्यार एक युवक को उसकी मौत से चुकाना पड़ा। युवक अपनी प्रेमिका के घर गया तो विवाद हुआ गोली चलने की आवाज आई लोग जब पहुंचे तो वहां युवक का शव पड़ा हुआ था। आपको बता दें कि बदायूं के कठौली गांव निवासी अरुण कुमार (18 साल) गांव में रहने वाली दूसरे समुदाय की एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। रविवार सुबह अरुण लड़की को अकेला पाकर उसके घर पहुंच गया। जहां वह लड़की को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ। तभी लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। लोग मौके पर पहुंचे तो अरुण का शव खून से लथपथ पर पड़ा था।  सूचना मिलने पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में लग गई है।

Share This Article