हल्की मूसलाधार बारिश से बढ़ी गन्दगी - NewsKranti

हल्की मूसलाधार बारिश से बढ़ी गन्दगी

admin
By
admin
2 Min Read

श्रावस्ती। जिला अंतर्गत विकासखंड गिलौला में हल्की बारिश ने ग्राम पंचायत की पोल खोल दी है। जहां एक तरफ बूंदाबांदी से उमस पैदा हो गई है वहीं दूसरी तरफ गंदगी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोग भारी गंदगी के बीच में चलने को मजबूर हैं आपको बताते चलें कि गिलौला बाजार एक बड़ी आबादी का क्षेत्र का बाजार है

जहां पर बैंक पोस्ट ऑफिस ब्लॉक व सरकारी अस्पताल हैं वही ब्लाक गिलौला के जाने वाले रास्ते पर भीषण गंदगी ग्राम पंचायत की पोल खोल रही है गंदगी को देखकर लग रहा है की कई दिनों से बाजार में साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है एक तरफ जहां कोरोना जैसी भयंकर महामारी मैं लोगों को घर के भीतर रहने की सलाह दी जाती है

वही इस भीषण गंदगी के कारण उत्पन्न होने वाली बदबू से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है इस संदर्भ में जब गांव के लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की जब किसी मंत्री का आगमन होता है तो उससे कुछ घंटे पूर्व भी साफ सफाई करवा दी जाती है। इस तरीके से साफ सफाई ना होने के कारण लोगों के बीच में भीषण आक्रोश व्याप्त है

- Advertisement -
  • रिपोर्ट – पंकज मिश्रा
Share This Article