बाराबंकी :- पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा जनपद के समस्त समस्त प्रभारी निरीक्षकों को जुआ खेल रहे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जुआ खेलने से व्यक्तियों की आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ती जाती है और वह परिवार के साथ- साथ समाज के लिए भी घातक साबित होता है ।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना देवां पुलिस टीम
उ0नि0अरूण कुमार मिश्रा,का0 रजनीश कुमार,का0 भद्रपाल द्वारा दिनांक 18.06.2020 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कैमा में हरिपाल की बाग में हार जीत की बाजी लगाते हुए 03 अभियुक्तगण 1-:जावेद पुत्र दिलदार हुसैन निवासी कैमा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- मो0 हसीब पुत्र स्व0 रफीक निवासी कैमा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- मो0 टीपू पुत्र स्व0 छब्बन निवासी कैमा थना देवा जनपद बाराबंकी को समय 05.35 बजे गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 1050 रूपये मालफड़ बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 232/2020 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। तथा विधिक करवाई करते हुए जेल रवाना किया गया
रिपोर्ट-: विकास चौहान
