जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का लिया जायजा – NewsKranti

जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

admin
By
admin
1 Min Read

श्रावस्ती :- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी सुश्री यशु रूस्तगी ने कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांग रूम में रखे ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट मशीनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी पंजिका, उच्चाधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण पंजिका आदि का अवलोकन किया।

इसके साथ स्ट्रांग रूम में लगे CCTV के संचालन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होने निर्देश दिया कि CCTV का संचालन चौबिसों घण्टे होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। वही स्ट्रांग रूम के बाहरी परिसर में साफ-सफाई का भी निर्देश दिया।

रिपोर्ट अंकुर मिश्र

- Advertisement -
Share This Article