उद्योग व्यापार मंडल इकदिल ने पत्रकारों को सम्मानित किया - NewsKranti

उद्योग व्यापार मंडल इकदिल ने पत्रकारों को सम्मानित किया

admin
By
admin
1 Min Read

इटावा :- इकदिल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इटावा द्वारा कोविड 19 महामारी में पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पत्रकारों व  समाजसेवियों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है ।

इसी क्रम में इकदिल नगर के आधा दर्जन पत्रकारों जिनमें डॉ.सुशील सम्राट (दैनिक जागरण), विवेक दुबे (अमरउजाला), प्रदीप सोनी, दीपक गोयल (हिंदुस्तान), मु.नफीस अंसारी (राष्ट्रीय सहारा), कौशल किशोर तिवारी (दैनिक आज) आदि को व्यापार मंडल इकदिल के अध्यक्ष डॉ.शिवधेश कुमार टंडन, महामन्त्री राजकिशोर शुक्ला, मो.अयूब आदि ने पट्टिका पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।

व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री टंडन ने सभी पत्रकारों के कार्यों की सराहना की । इस अवसर पर पत्रकार बन्धु व व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

- Advertisement -

रिपोर्ट शिवम दुबे

Share This Article