अमौली (फतेहपुर) :- lचांदपुर गांव के निवासी मयंक पांडे पुत्र घनश्याम पांडे का विवाह सन 2007 में फतेहपुर कि राधा देवी से हुआ था। मयंक पांडे की आयु लगभग 35 वर्ष जो अपने बच्चों से मिलने ससुराल फतेहपुर जा रहा था।
अचानक मलवां के पास हाईवे से मयंक गायब हो गया और ससुराल नहीं पहुंचा। जिससे परिजन और ससुराल पक्ष दोनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर थाना चांदपुर में देते हुए बताया कि मयंक सफेद रंग की शर्ट नीला जींस एवं लाल कलर के जूते पहने हुए था और पूर्ण रूप से स्वस्थ और दिमागी संतुलन भी ठीक है।
इसकी विवेचना थाने के उपनिरीक्षक विद्याराम यादव को मिली। उन्होंने बताया कि जांच चल रही है। अभी तक मयंक का अता पता नहीं चला है आगे की जांच मलवां थाने के अंतर्गत होगी।
रिपोर्ट शोभित शुक्ला
