80 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने वाले को किया गिरफ्तार - NewsKranti

80 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने वाले को किया गिरफ्तार

admin
By
admin
1 Min Read

इटावा :- रात्रि को अपने घर में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मुकदमा अपराध संख्या 261/ 20 धारा 452,376 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा एसओजी इटावा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन को अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए निरंतर दबिश दी जा रही थी जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ सुरजीत पुत्र प्रेम सिंह निवासी बुडैल्ला थाना सिविल लाइन को आईटीआई चौराहे से गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से दुष्कर्म के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि शराब के नशे में उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

रिपोर्ट शिवम दुबे

Share This Article