केंद्रीय मंत्री ने सैफई विश्वविद्यालय में इमर्जेंसी ट्रामा एवं बर्न सेन्टर का किया निरीक्षण - NewsKranti

केंद्रीय मंत्री ने सैफई विश्वविद्यालय में इमर्जेंसी ट्रामा एवं बर्न सेन्टर का किया निरीक्षण

admin
By
admin
1 Min Read

इटावा :- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त केंद्रीय राज्य मंत्री) डा0 लोकेश कुमार प्रजापति जी एवं माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति जी ने विश्वविद्यालय के इमर्जेंसी ट्रामा एवं बर्न सेन्टर का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) राजकुमार से विश्वविद्यालय द्वारा दिये जा रहे चिकित्सकीय सेवाओं जिसमें कोविड-19 अस्पताल, ई-ओपीडी तथा इमर्जेंसी सेवाओं की जानकारी ली।

विश्वविद्यालय के इमर्जेंसी ट्रामा एवं बर्न सेन्टर के निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त केंद्रीय राज्य मंत्री) डा0 लोकेश कुमार प्रजापति जी एवं माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति जी ने विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना एवं प्रशंसा की।

- Advertisement -

रिपोर्ट शिवम दुबे

Share This Article